उन्नाव, मई 30 -- मंगतखेड़ा। भीषण गर्मी के बीच मंगतखेड़ा और बेहटा फीडर से जुड़े गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश और आंधी बीत जाने के बाद भी विभाग अब अनुरक्षण कार्य, रोस्टिंग और फाल्ट का बहाना बनाकर घंटों बिजली कटौती कर रहा है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही और करीब 10 घंटे तक लोग गर्मी में तड़पते रहे। लगातार कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।

बिजली आपूर्ति की स्थिति मंगतखेड़ा और बेहटा फीडर से रायपुर, तूरी, रसीदपुर, मंगतखेड़ा, रकबा, मनिकापुर, कुदिकापुर, बेहटा, सुमभारी बैगांव, मझखोरिया और अतरसई समेत करीब आधा सैकड़ा गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग ने मनमानी कटौती शुरू कर दी है। दिनभर बिजली गायब रहने से घर भट्ठी जैसे तप...