इटावा औरैया, जून 28 -- रविवार की दोपहर को कई मोहल्ले में आती जाती रही बिजली इटावा, संवाददाता। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली भी परीक्षा ले रही है जिसके चलते लोग परेशान हैं। पिछले दिनों की तरह रविवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 2.30 बजे के करीब कुछ देर तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद फिर धूप निकल आई। हवा भी तेज न चलने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान करती रही और शाम तक यही स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में दहकते बदन को अनियमित बिजली से नही मिल रही राहतबिजली की समस्याएं भीषण गर्मी के बीच बिजली भी लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। शनिवार की रात में शहर के कुछ मोहल्ले की बिजली आती जाती रही जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई। रविवार की दोपहर को भी बिजली ने काफी परेशान किया...