भीषण गर्मी में बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले की विद्युत व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कहीं रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है तो कहीं तकनीकी खराबियों के कारण कई दिनों से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज, हाई वोल्टेज और जले ट्रांसफार्मरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उतरौला क्षेत्र के श्रीदत्तगंज विकासखंड के ग्राम पिपरी कोल्हुई में सहकारी समिति के पास लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पिछले तीन दिनों से अंधेरे में है। यह भी पढ़ें- छह दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 90 घरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.