भीषण गर्मी में बिजली बचाने की व्यापार मंडलों ने की अपील
मेरठ, मई 21 -- भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने आम जनता से बिजली का संयमित एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करने की मार्मिक अपील की है। व्यापार मंडलों ने कहा कि आने वाले दो महीने अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं और यदि बिजली का अत्यधिक उपयोग किया गया तो ट्रांसफार्मर फुंकने, लाइनें जलने और बड़े स्तर पर बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापारी संगठनों द्वारा जारी संयुक्त अपील में कहा गया कि वर्तमान समय में बिजली आमजन की जीवन रेखा बन चुकी है। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व है कि वह सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बिजली की बचत करे, ताकि भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारू बनी रहे और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.