बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में करीब 110 बार बिजली कटौती और ट्रिपिंग दर्ज की गई, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार विभाग कटौती का मुख्य कारण लोड बढ़ने को लेकर बता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर घंटे 8 से 10 बार बिजली आ-जा रही है, जिससे न तो पंखे चल पा रहे हैं और न ही कूलर। यह भी पढ़ें- बिजली संकट गहराया, रात में सड़कों पर उतरने को मजबूर बच्चे और महिलाएं रात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। उमस और गर्मी के कारण लोगों की ...