भीषण गर्मी में बिजली गुल, लोगों ने किया हंगामा
हापुड़, मई 26 -- नगर के दिल्ली रोड बिजली घर के दस एमवीए ट्रांसफार्मर की सोमवार की रात करीब 10:30 बजे बुशिंग खराब हो गई, इससे ट्रांसफार्मर से फीडर नंबर छह को मिलने वाली सप्लाई बाधित हो गई। रात 12 बजे तक भी सप्लाई बहाल न होने पर उपभोक्ता दिल्ली रोड बिजली घर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विभाग ने बिजली घर का ताला लगा दिया, जिस पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। भीषण गर्मी में पूरी रात सप्लाई न मिलने पर उपभोक्ता बिलबिला उठे।
बिजली सप्लाई की समस्या इन दिनों बिजली सप्लाई पूरी तरह से चरमरा रही है। नगर के दिल्ली रोड बिजली घर के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की सोमवार की रात बुशिंग खराब हो गई, जिससे कई मोहल्लों की बिजली बाधित हो गई। कई मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर बिजली घर पहुंचे और उन्होंने जमकर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.