लातेहार, जून 8 -- बेतला, प्रतिनिधि। उमसभरी भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली की कटौती ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दीं हैं। लोगों का चैन से जीना काफी मुश्किल हो गया है। इसबारे में स्थानीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने बताया कि एक तो लगातार तापमान के बढ़ने व उमसभरी गर्मी से लोग पहले से ही त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, वहीं ऐसे में बिजली के घंटों गुल रहने से स्थिति और भी गंभीर बन गई है।

बिजली कटौती का प्रभाव दिन हो रात, बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित होने से न सिर्फ लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि गर्मी से बचने के लिए घरों में रखे विद्युत आधारित उपकरण एसी,कूलर, फ्रीज,पंखे आदि बेकार साबित हैं। इसका सीधा असर खासकर बच्चों,बुजुर्गों और मरीजों पर देखने को मिल रहा है। वहीं अघोषित बिजली कटौती से पेयजल आपूर्त...