भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहाल
बलरामपुर, जून 5 -- तुलसीपुर, संवाददाता। देवीपाटन-हरैया मार्ग, तहसील क्षेत्र, पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी व भगवती प्रसाद महाशय कॉलोनी में इन दिनों बिजली की लगातार कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली आने के कुछ ही मिनटों बाद फिर कट जाती है, जिससे दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गुरुवार रात बिजली की बार-बार आवाजाही का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोग पूरी रात चैन की नींद नहीं सो सके। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दीपांशु श्रीवास्तव, सुरेंद्रनाथ योगी, सौरभ कौशल, अनुरोध पांडेय सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग व प्रशासन से समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.