भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने छकाया
बांदा, मई 23 -- बांदा, संवाददाता। जनपद भीषण गर्मी में जहां पूरे देश को पीछे छोड़ रहा है, वहीं बिजली की बढ़ती मांग के साथ ट्रांसफार्मर व केबल ओवरलोड होकर सुलग रहे हैं। शुक्रवार की रात शहर में करीब तीन जगह ट्रांसफार्मर जल गए और छह से ज्यादा जगहों पर एबीसी केबल पिघलकर नीचे गिर गईं। पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चली तो शहर की दो लाख की आबादी भीषण तपन में सोने को तरस गई। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर दौड़ भाग व मेहनत करते रहे। कर्मचारी एक जगह लाइन जोड़ते तो दूसरी जगह से शिकायत आ जाती। शहर में पीलीकोठी, भूरागढ़, तुलसीनगर, नरैनी रोड, संकटमोचन व चिल्ला रोड विद्युत उपकेंद्रों से दो लाख की आबादी में बिजली आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- गर्मी में लोड बढ़ने पर जलने लगीं बिजली की लाइनें बिजली विभाग ने गर्मी के मौसम बिजली आपूर्ति को पटरी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.