भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली, लोग बेहाल
अररिया, जून 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहाल हैं। दिन-रात बार-बार बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को बिजली नहीं रहने के कारण पढ़ने में दिक्कत हो रही है।वहीं गृहणियों को भी घरेलू कार्यों के संचालन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली कटौती के कारण पंखे, कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। बार-बार बिजली आने-जाने से न केवल दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि विद्युत उपकरणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.