औरंगाबाद, मई 20 -- भीषण गर्मी के बीच अंबा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की आंख मिचौनी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि हर पांच से दस मिनट पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे घरों के साथ बाजार और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- डिबाई में बिजली की ट्रिपिंग से बढ़ीं लोगों की मुसीबतेंतापमान और मौसम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तथा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। उमस भरी गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। दिन के साथ रात में भी बिजली कटने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रा...