भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान
सीवान, जून 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच प्रखंड में बिजली की आंख-मिचौनी ने उपभोक्ताओं को त्रस्त कर दिया है। अत्यधिक गर्मी के कारण एसी, कूलर और पंखों का लोड अचानक बढ़ गया है, जिससे पावर सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मरों पर भारी दबाव देखा जा रहा है। इसी ओवरलोड की वजह से प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालत यह है कि चौबीस घंटे में दर्जनों बार बिजली कट रही है। जब आपूर्ति बहाल भी होती है, तो वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोग इस उमस भरी गर्मी में रात-रात भर सोने को मजबूर हैं। लो-वोल्टेज के कारण घरों में पानी की मोटर काम नहीं कर रही है, जिससे पेयजल का संकट भी गहराने लगा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा लोड मैनेजमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.