चंदौली, मई 19 -- चहनियां। धानापुर से जुड़े चहनियां, रमौली, मारूफपुर पावर हाउस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही भारी कटौती से आम जनता परेशान और आक्रोशित है। दोपहर में रोस्टिंग के हिसाब से तीन घण्टे की कटौती के बाद मंगलवार की शाम को 4 बजे सप्लाई आने के बाद एक घण्टा चलने के बाद सप्लाई गायब हो गई। भीषण गर्मी में लोग बेचैन रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन इसकी स्पष्ट वजह बताने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आ रहा यह भी पढ़ें- करोड़ों बहाए फिर भी हाफ गई बिजली, 44 डिग्री पारे में उपकरण दे रहे जवाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...