भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, सपनावत बिजली घर का घेराव
हापुड़, मई 18 -- तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सपनावत बिजली घर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही एसडीओ अरविंद कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि आक्रोशित ग्रामीण समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धौलाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.