बांका, जून 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और उमस के बीच सुईया फीडर में बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पेयजल संकट के साथ घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशानबिजली आपूर्ति में व्यवधान इधर, बिजली आपूर्ति में व्यवधान को लेकर जब विद्युत विभाग के एसडीओ दिलीप कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के तहत कच्ची कांवरिया पथ और मेला क्षेत्र में विद्युत व्...