भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहरी इलाके ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्र भी अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती एवं फाल्ट के कारण दिन रात काटनी भी मुश्किल हो रही है। रात में फाल्ट आने पर उन्हें दूर करने और आपूर्ति बहाल होने में सुबह हो जा रही है। गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में बिजली की मांग बढ़ गई है। मांग एवं खपत से अधिक बिजली होने के दावों के मुताबिक राहत मिलनी तो दूर की बात, शहर एवं देहात क्षेत्र के उपभोक्ता कटौती का दंश झेल रहे हैं। फीडर का दबाव कम करने को अघोषित कटौती की जा रही है। रात की कटौती, ट्रिपिंग से लोगों की नींद हराम है। शहर में शिवपुर चुंगी, बड़ालालपुर, लमही, सारनाथ के आशापुर, लेढ़ूपुर, पांडेयपुर, हुकुलगंज, कोनिया, कज्जाकपुरा, भदऊं, मंडुवाडीह, लहरतारा, भगवानपुर, डाफी, अखरी, चितईपुर और रामनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.