भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल: उज्जवल
प्रयागराज, मई 23 -- इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता इस भीषण गर्मी में बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन मंत्री से लेकर अधिकारी तक लोगों की परेशानी के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह जब प्रदेश के बिजली मंत्री थे, तब यमुनापार क्षेत्र को बुंदेलखंड क्षेत्र में घोषित कराया गया था। इसके बाद इलाके में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती थी। उन्होंने कहा कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पर्यावरण मंत्री रहते हुए क्षेत्र में तीन बिजली उत्पादन परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाई थी। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर ऐक्शन में योगी सरकार, कई अधिकारियों को किया सस्पेंड, कुछ पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.