भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह बेहाल
सीवान, जून 9 -- गुठनी,एक संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो जा रहे हैं। जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी घंटों बिजली गुल रहती है तो कभी लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह बेहाल शाम होते ही समस्या और गंभीर हो जाती है। लो वोल्टेज के कारण मोटर, कूलर, फ्रिज सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.