भीषण गर्मी में बिजली कटौती से चढ़ रहा लोगों का पारा
मैनपुरी, मई 17 -- भीषण गर्मी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। बिजली कटौती ने इस परेशानी को और बढ़ा दिया है। जैसे ही गर्मी के तेवर तेज होते हैं तो बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर, बिजली लाइनों का करंट बाधित हो जाता है। शहरी क्षेत्र में छह से आठ और ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 घंटे की कटौती की जा रही है। लोग परेशान हैं। मगर बिजली विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। कटौती के दौरान यदि कोई यह जानना चाहे कि समस्या की वजह क्या है तो एसडीओ हो या जेई या फिर टीजीटू या फिर बिजली घर के अन्य कर्मचारी, कोई भी समस्या की वजह बताने के लिए उपलब्ध नहीं होता। शासन के निर्देश हैं कि बिजली विभाग अपने-अपने इलाकों से जुड़े उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप नंबरों पर या फिर बनाए गए ग्रुपों पर बिजली कटौती, फाल्ट या किसी अन्य समस्या की जानकारी देगा। यह जानकारी शहरी क्षेत्र में तो कहीं-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.