भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों का हाल बेहाल
कौशाम्बी, मई 24 -- प्रचंड गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर पश्चिम शरीरा क्षेत्र के बैशकांटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अषाढ़ा इलाके में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। दिन और रात में हो रही अघोषित कटौती से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर तनिक भी संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच अषाढ़ा इलाके में घंटों बिजली गुल रहने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को हाथ के पंखों के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। बिजली न होने से घरों में लगे पंखे और कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिजली कटते ही गांवों में मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.