लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने मंगलवार को एफसीआई उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने लेसा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। उग्र भीड़ ने एसएसओ राज यादव के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ डाला और उपकेंद्र में ताला लगाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। वहीं,राजाजीपुरम ई-ब्लॉक मार्केट में बिजली के तारों में आग लग गई। उधर, आलमबाग, जानकीपुरम, मोतीझील, नादरगंज, माल, रहीमाबाद सहित कई इलाकों में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। लेसा के एफसीआई उपकेंद्र के तहत कनक सिटी, नरौना, सलेमपुर पतौरा, पश्चिम विहार, तिवारी नगर, वादर खेड़ा में मंगलवार को सुबह 11 बजे से बिजली गुल रही। बिजली न आने से घरों में पानी भी नहीं आया। इससे लोगों का गुस्सा भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.