भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उबले छ: हजार घरों के लोग
गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम के तमाम सुदृढ़ीकरण कार्य गर्मी बढ़ते ही बेअसर दिख रहे हैं। पिछले दो दिन में गर्मी ने अपना असर दिखाया तो शहर के कई क्षेत्रों में फाल्ट की समस्या खड़ी हो गई। कई इलाकों में अघोषित कटौती और बिजली की आंख मिचौली से हजारों उपभोक्ता गर्मी से जूझते दिखे। रविवार को बिछिया के 5500 उपभोक्तओं ने करीब सात से आठ घंटे की कटौती का दंश झेला। सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई तो फिर दोपहर एक बजे बहाल हुई। अभी उपभोक्ता बिजली कटौती के दर्द से उबर पाते कि करीब तीन बजे फिर बिजली गुल हो गई जो देर शाम सात बजे आई। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से बेचैन उपभोक्ता टंकी में पानी खत्म होने से भी बेहाल दिखे। इस मामले में अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि उपभोक्तओं की सुविधा के लिए बिछिया फीडर का विभक्तिकरण का कार्य किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.