शामली, मई 1 -- झिंझाना। चिलचिलाती गर्मी के बीच क्षेत्र में हो रही लंबे-लंबे समय की बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन हो या रात, बिजली कभी कुछ देर के लिए आती है तो कई-कई घंटे तक गायब रहती है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन इसी समय बिजली विभाग की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाती है। पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठप पड़ने से लोग गर्मी से परेशान होकर रातें जागकर बिताने को मजबूर हैं।बिजली विभाग के जेई सुरजीत कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे ओवरलोड की समस्या उत्पन्न होती है और वही बड़े बिजली घरों पर कार्य चल रहा है।वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग अपनी तकनीकी व्यवस्थाओं को समय के...