भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि
बेगुसराय, मई 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिजली कंपनी ने प्रखंड क्षेत्र इलाके में 24 घंटे और निर्बाध आपूर्ति देने का दावा इस गर्मी के मौसम में फेल साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली की कटौती और आंखमिचौनी की समस्या से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि मची है। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति इस तरह से चरमरायी है कि 24 घंटे में करीब 10 बार से अधिक बिजली कट रही है। कभी आधा घंटा तो कभी एक या दो घंटे के लिए बिजली कट रही है। इतना ही नहीं रात में तो सोने के आमजनों के सोने के समय चार-चार घंटे बिजली गायब रहती है। हाल यह है कि एक दिन में प्रखंड के उपभोक्ताओं को महज 12-13 घंटे ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.