भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, जाम लगाकर किया हंगामा
बागपत, मई 22 -- भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से जूझ रहे बड़ौत शहरवासियों का धैर्य जवाब दे गया। आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने मुख्य शिकायत केन्द्र का घेराव करते हुए कोताना रोड जाम कर दिया। भड़के लोगों का गुस्सा देख अधिकारी मौके से चंपत हो गए। मामला तब बिगड़ गया जब अधिकारियों ने फोन तक उठाने बन्द कर दिए तो मौके पर मौजूद पालिका के नामित सभासद ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली। शुक्रवार तड़के तक लोग हंगामा करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी उनके बीच नहीं पहुँचा। दरअसल, इस भीषण गर्मी में पॉवर कॉरपोरेशन लाख दावों के बावजूद बिजली संकट से नहीं बचा पा रहा हैं। गुरूवार को पूरा दिन बिजली की आंख मिचौली के बाद जब लोगों के सोने का समय हुआ तो फाल्टों की झड़ी लग गई। बड़ौत के कोताना रोड, पट्टी मेहर, बड़ा जैन मंदिर मार्ग, पट्टी चौधरान, शताब्दी नगर, बावली रोड, बिजरौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.