भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लूटा दिन का सुकून, रात की नींद हुई परेशान
रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। शहरी इलाकों में लगातार बिजली कटौती ने लोगों के दिन का सुकून और रात की नींद छीन ली है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में मंगलवार रात को तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि दिन में भी बार-बार बिजली कटने से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली ही गर्मी से राहत पाने का एकमात्र सहारा है, लेकिन इस समय बिजली की लगातार कटौती ने शहरवासियों की परेशानियों में इजाफा किया है। मंगलवार रात ब्रह्मपुर और सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। रात लगभग 11 बजे अचानक बिजली कट जाने से लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लूटा दिन का सुकून, रात की नींद हुई परेशान यह भी पढ़ें- रुद्रनगर के बाशिंदे 20 घंटे तक रहे बिना बिजली-पानी
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.