भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि गर्मी और सिंचाई संकट से जनता परेशान है। तेज गर्मी के दौर में आम लोगों का जीवन बिजली कटौती के कारण प्रभावित हो रहा है। शहरों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन नेताओं का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.