बांका, अप्रैल 13 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग बिजली एवं पानी के संकट से जूझने को मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे बिजली की स्थिति खराब होती जा रही है। भीषण गर्मी में जब लोग धूप से बचने के लिए घर में रहना पसंद करते हैं तब बिजली नहीं रहने से गर्मी में उनकी परेशानी बढ़ जाती है। शहर के लोगों ने बताया कि दिन में दो-तीन घंटे बिजली मिलती है जबकि शाम होते ही बिजली कट जाती है। क्षेत्र के लोगों ने अमरपुर एवं लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस में बिजली आपूर्ति नियमित करने की मांग की है। इधर पेयजल संकट दूर करने के लिए नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह प्याऊ बनवाया गया है। लेकिन सार्वजनिक शौचालय परिसर में लगे ठंडे पानी की मशीन पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। यहां ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.