गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी भीषण गर्मी के बीच पीपीगंज चौराहे पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था ठप पड़ी है। पुलिस चौकी के बगल में बना सार्वजनिक प्याऊ बदहाल अवस्था में बंद है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि 'हन्दुस्तान' किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्याऊ खराब, कैसे बुझे लोगों की प्यासवीडियो में अपील वीडियो में एक युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा से अपील करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए तत्काल पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, लाखों लोगों की आवाजाही वाले पीपीगंज चौराहे पर बना प्याऊ लंबे समय से बं...