लखनऊ, मई 1 -- लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर अब स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में 400 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल के त्वचा रोग विभाग 300 से अधिक और केजीएमयू के इसी विभाग में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में त्वचा रोग विभाग के डॉ. एमएच उस्मानी ने बताया कि तेज धूप, अत्यधिक पसीना और साफ-सफाई में कमी के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, घमौरियां (हीट रैश) और खुजली की शिकायत सबसे ज्यादा देखी जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.