भीषण गर्मी में बढ़ी मटकों और सुराही की मांग, ठंडे पानी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़
संभल, मई 19 -- भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों का रुझान एक बार फिर पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की ओर बढ़ने लगा है। शहर में इन दिनों मटकों और सुराही की मांग तेजी से बढ़ गई है। ठंडे और प्राकृतिक पानी के लिए लोग बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
बर्तनों की बढ़ती मांग शहर के कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में सड़क किनारे मिट्टी के मटकों की दुकानें सजी दिखाई दे रही हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। लोग घरों और दुकानों के लिए अलग-अलग आकार के मटके खरीद रहे हैं। मटकों के साथ-साथ मिट्टी से बनी पानी की बोतलें भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन बोतलों में पानी लंबे समय तक ठंडा रहने के कारण युवा वर्ग भी इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रहा है।
गर्मी से राहत वहीं बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए लोग कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.