भीषण गर्मी में बढ़ा 'देसी फ्रिज' का क्रेज, मिट्टी के घड़ों की बिक्री से चमकी कुम्हारों की किस्मत
सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला । देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच इस साल मिट्टी के घड़ों और सुराही की बिक्री में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। आधुनिक युग में जहां शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज भी फ्रिज के ठंडे पानी को प्राथमिकता देता है, वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग और एक बहुत बड़ी आबादी प्राकृतिक रूप से ठंडे रहने वाले मिट्टी के बर्तनों के पानी को अहमियत दे रही है। इस बदलती पसंद के कारण स्थानीय कुम्हारों के चेहरे खिल उठे हैं और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का बदलता मिजाज सरयकेला-खरसांवा जिले के शहरी क्षेत्रों में फ्रिज की उपलब्धता के बावजूद अब लोग दोबारा पारंपरिक मटकों की तरफ लौट रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि मिट्टी के घड़े का पानी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.