हापुड़, अप्रैल 27 -- गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। जनपद के रविवार को पांच स्थानों पर आग लगने की सूचना पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखोें रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार दोपहर को ग्राम चितौली रोड पर ईख के खेत में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से किसान पुष्पेंद्र और भूपेंद्र सिंह की 3-3 बीघे ईख की फसल और पौधा ईख की पत्ती जलकर राख हो गई। शनिवार रात को गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज बस स्टैंड के गेट के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया।पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो पत...