खगडि़या, अप्रैल 22 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के प्रधानाध्यापक जयजय राम यादव ने बुधवार को अपने विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को तेज धूप और लू से बचाने के लिए छाता का वितरण किया। यह वही बच्चे हैं, जो रोजाना लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर तपती धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर होते हैं। हेडमास्टर का यह कदम सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति उनकी गहरी चिंता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जहां कई जगहों पर शिक्षा व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, वहीं जयजय राम यादव जैसे शिक्षक अपने कर्तव्य से बढ़कर बच्चों के जीवन की चिंता करते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन की समय सीमा तय यह भी पढ़ें- अरवल जिले में साढ़े 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक यह भी पढ़ें- ल...