भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर राहगीर परेशान
हापुड़, मई 21 -- भीषण गर्मी के बीच गढ़ रोडवेज बस अड्डा, ब्रजघाट गंगा नगरी तथा सिम्भावली क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर बंद पड़े होने से आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई जगहों पर अब तक शीतल जल की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। गढ़ रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिलने से लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं ब्रजघाट गंगा नगरी में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए लगाए गए कई शीतल जल केंद्र बंद मिले। गर्मी के चलते लोगों को मजबूरी में सामान्य गर्म पानी पीना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं द्वारा शीतल जल की व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर अधिकतर वाटर कूलर खराब या बंद पड़े दिखाई देते हैं। कई सार्वजनिक स्थानों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.