औरैया, मार्च 31 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला आजाद नगर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। इलाके में लगाए गए सार्वजनिक वॉटर कूलर कई महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का पारा लगातार चढ़ने के साथ ही ठंडे पानी की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते शीतला माता मंदिर और सीओ कार्यालय के पास लगे वॉटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। न तो इनमें पानी उपलब्ध है और न ही कोई मरम्मत की पहल की जा रही है। नतीजतन, लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बाजार आने वाले ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। शीतला माता मंदिर के पास स्थित स्कूल के छात्र-छात्राएं भी छु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.