लखीमपुरखीरी, मई 22 -- लखीमपुर, संवाददाता। मई के महीने में सूरज के तीखे तेवरों और चिलचिलाती धूप के कारण पारा लगातार आसमान छू रहा है। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के चलते अब बिजली विभाग के ट्रांसफार्मरों ने भी दम तोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक शहर के मुख्य इलाकों में बहुत ज्यादा ट्रांसफार्मर नहीं फुंके हैं, लेकिन पिछले महज एक हफ्ते के भीतर ही करीब दो से तीन बड़े ट्रांसफार्मर धड़ाम हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- बिजली न होने से शहर में हाहाकार, रात भर जागे कई मोहल्लों के लोगबिजली संकट का ताजा मामला बिजली संकट का ताजा मामला नई बस्ती उपकेंद्र का है, जहां से संचालित बहादुर नगर मोहल्ले में लगा 630 केवीए का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। गनीमत रही कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए वहां मोबाइल ट्रांसफार्मर खड़ा कर दिया, ...