उरई, अप्रैल 24 -- आटा, संवाददाता । भीषण गर्मी के बीच आटा में शुक्रवार को बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया, जब दोपहर करीब दो बजे 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स अचानक फट गया और देखते ही देखते आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होते ही लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया, घरों में लगे पंखे-कूलर बंद हो गए, पानी की मोटरें ठप पड़ गईं और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और केबल बॉक्स फट गया जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करने में जुट गए। यह भी पढ़ें- जर्जर केबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.