औरंगाबाद, मई 21 -- जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने डीएम को पत्र भेजकर कक्षा एक से आठ तक के प्रारंभिक विद्यालयों में पठन-पाठन अस्थायी रूप से स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। विद्यालय आने-जाने और कक्षाओं में बैठकर अध्ययन करने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बढ़ते तापमान के कारण कई बच्चे विद्यालयों में बेहोश हो रहे हैं तथा अस्पतालों में गर्मी से बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- पटना में 5वीं तक के स्कूल बंद, कक्षा 6 से 8 का समय भी बदला; हीटवेव के चलते डीएम का आदेश छोटे बच्चे लू और गर्मी से अधिक प्रभावित होते हैं, इसलिए स्थिति सामान्य...