भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर, मल्लावां के कई वाटर कूलर पड़े खराब
हरदोई, मई 31 -- मल्लावां संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मल्लावां द्वारा लगाए गए 29 वाटर कूलरों में से कई खराब पड़े हैं। स्वराज आश्रम के सामने तथा राघोपुर रोड पर स्थापित वाटर कूलर लंबे समय से बंद हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्वराज आश्रम के सामने स्थित वाटर कूलर कस्बे के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक में लगा है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद यह कई महीनों से खराब पड़ा है। वहीं राघोपुर रोड पर लगा वाटर कूलर भी बंद है। उसकी टोटी टूटी हुई है और मशीन से पानी नहीं निकल रहा है.
गर्मी की समस्या इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में दुकानदारों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, राहगीरों और बच्चों को भारी दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.