देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में शहर में लगे प्याऊ खराब पड़े हैं। इससे राहगीरों, मरीजों को प्यास बुझाने को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था नहीं है। बस स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, सुभाष चौक, सदर तहसील में प्याऊ खराब पड़े हैं। मरीजों और यात्रियों को पानी खरीद कर बुझानी पड़ रही है। मंगलवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तो यह सच्चाई सामने आई।प्याऊ की कमी गर्मी में राहगीरों के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व प्रमुख स्थलों पर लगा प्याऊ जीवनदायिनी होती थी। लोग इसी से अपनी प्यास बुझाते थे। दो दशक पहले तक तक प्याऊ पानी पिलाने का माध्यम होता था, जहां सभी बिना भेदभाव के पानी पीते थे। अब अधिकांश प्याऊ खत्म हो गई हैं। उनकी जगह वाटर कूलर और बोत...