गंगापार, मई 4 -- क्षेत्र के पडो़खरा गांव में भीषण गर्मी को देखते हुए हनुमानपुर-माही मार्ग पर नारायण परिवार द्वारा नारायण प्याऊ का शुभारंभ किया गया। शनिवार को समाजसेवी सदा शंकर शुक्ल ने इसका उद्घाटन किया। प्याऊ शुरू होने से राहगीरों व ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिलने पर खुशी जताई गई। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संचालकों को बधाई दी। उद्घाटन अवसर पर डॉ. राकेश त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, प्रशांत, निशांत, किसलय, इंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, बीबी आदिवासी, छोटई भारतीय, रामतीर्थ कोल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...