लखनऊ, मई 1 -- प्रदेश में भीषण गर्मी और इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की आशंका को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था और राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और सभी विभाग संभावित परिस्थितियों का पूर्वानुमान लगाकर अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कृषि, जलशक्ति, पशुधन, समाज कल्याण और उद्यान विभाग के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सूखा प्रभावित 18 जिलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।30 मई तक नहरों, तालाबों पोखरों डी-सिल्टिंग हो- योगी उन्होंने 15 जून से 30 जुलाई के बीच निर्धारित मानकों के अनुसार स्थिति का समयबद्ध आकलन करने और आवश्यकता पड़ने पर एन...