भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया,
चतरा, मई 22 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चतरा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और बस स्टैंडों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को चतरा के प्रमुख बाजार केशरी चौंक, बाजार टांड़, पेट्रोल पंप का जायजा लिया गया। देखा गया कि शहर के मुख्य सड़कों के आस-पास कहीं भी पेयजल की सुविधा नहीं है। खैनी गोला के समीप एक चापाकल है, जहां दो तीन महिलाओं को पानी पीते देखा गया। वहीं केशरी चौंक पर एक चापाकल वहां गैलन में एक व्यक्ति पानी भर रहा था। रामनगर चौक से लेकर पुराने पेट्रोल पंप तक केवल दो चापाकलों के सहारे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। शहर में ऐसी किसी भी संस्था या सामाजिक संगठनों पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.