भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, पंचायत में युद्ध स्तर पर हो रही चापानलों की मरम्मत
चतरा, मई 15 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। इस बीच लावालौंग पंचायत के मुखिया नेमन भारती ने पहल करते हुए पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया है। पंचायत के कई इलाकों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कहीं चापानल खराब थे तो कहीं जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी निकलना बंद हो गया था। ऐसे में मुखिया की इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह भी पढ़ें- काज पंचायत में नलजल योजना बदहाल,सभी वार्डो में जलापूर्ति ठप मुखिया नेमन भारती ने बताया कि पूर्व की तुलना में कुओं और चापानलों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसके कारण कई चापानलों में लगे पाइप छोटे पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.