भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोग परेशान
लखीसराय, मई 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के नवाबगंज गांव के कई वार्डों में इस भीषण गर्मी में पेयजल की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अब तक चापाकलों की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। कई बार पीएचईडी के जेई को सूचना दी गई। खराब चापाकलों की मरम्मत नहीं होने से कठिनाई बढ़ गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप को भी इसकी सूचना दी गई है। लेकिन चापाकल की मरम्मत नहीं होने के कारण आज स्थिति यह है कि लोग भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांका: पेयजल संकट से 70 घरों में मचा हाहाकार यह भी पढ़ें- चापाकल खराब होने से पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.