भीषण गर्मी में पुलिस ने लगाया पियाऊ, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
शामली, मई 26 -- झिंझाना। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से झिंझाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा गाड़ी वाला चौराहा पर पियाऊ का स्टाल लगाया गया। यहां राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की। मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के चलते कोतवाली प्रभारीनरीक्षा वीरेंद्र कसाना व पुलिस टीम ने पियाऊ स्टाल लगाकर लोगों को स्वच्छ और ठंडा शरबत उपलब्ध कराया। कई राहगीरों ने रुककर शरबत पिया और पुलिस के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की। पुलिस कर्मियों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने तथा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह भी दी।थाना यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में करंज थाना ने शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.