भीषण गर्मी में पुलिस ने राहगीरों के लिए शुरू की शीतल पेयजल व्यवस्था
गुमला, मई 24 -- कामडारा। भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सरकार के निर्देश पर कामडारा पुलिस ने रविवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित कामडारा ब्लॉक चौक पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की। इससे मुख्य सड़क से गुजरने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।जानकारी के अनुसार कामडारा ब्लॉक चौक पर सोलरयुक्त जलमीनार व स्थायी पेयजल सुविधा नहीं होने के कारण राहगीरों को अक्सर पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अस्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे गर्मी माह तक लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि राहगीरों को गर्मी में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- थाना की ओर से आमजनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.