मेरठ, जून 2 -- - इस महीने 30 से 40 करोड़ की बिक्री की उम्मीद मेरठ, प्रमुख संवाददाता। इस वर्ष गर्मी में बीयर की मांग काफी बढ़ गई है। बीयर की खपत में बढ़ोतरी हुई है। कुछ दुकानों पर तो मांग के सापेक्ष सप्लाई नहीं हो पा रही है। बीते महीने में मेरठ के लोग 25 करोड़ की बीयर पी गए। इस महीने में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तरह भीषण गर्मी का दौर जारी रहा तो 30 से 40 करोड़ के बीच बीयर की बिक्री का ग्राफ पहुंच जाएगा।

गर्मी का असर इस वर्ष होली के तुरंत बाद से ही तापमान बढ़ने लगा था। अप्रैल में गर्मी ने कई पुराने रिकार्ड तोड़े और मई के महीने में शहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला गया था। इस बीच लोगों ने बीयर पीने के भी पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया। ठंडी बीयर की मांग शहर से लेकर गांव तक है। हालांकि बीयर केन की कीमत में इस साल दस रुपये की वृद...