कटिहार, जून 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि उमस भरी भीषण गर्मी में पावर कट की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बार-बार बिजली कटने से उपभोक्ताओं का आक्रोश भी गहरा रहा है। पिछले पांच दिनों से शहरी क्षेत्र में भी लगातार बिजली की आंख मचौनी जारी है। ग्रामीण इलाकों का हाल तो और भी बुरा है। रात होते ही रह-रहकर आधे से एक घंटे तक बिजली चली जाती है। बमुश्किल पांच घंटे बिजली ही रात के समय उपभोक्ताओं को मिल पाती है। दिन में भी यही स्थिति है। खासकर अपराह्न बाद पावर कट की समस्या अधिक रहती है। रविवार की रात भी 10 बजे से लेकर दो बजे तक पांच बार पावर कट की स्थिति बनी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बारसोई में भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति बदहाल उपभोक्ता परेशानकटिहार में बिजली की समस्या सोमवार अपराह्न बाद विनोदपुर, मिरचाईबाड़ी...